फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ विवाद में गई मासूम की जान: आरोपियों ने महिला पर चलाई लाठी, तीन साल की बच्ची के सिर पर लगी, मौके पर मौत

Sat, 13 Jul 2024 04:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में मेड़ के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में तीन साल की बच्ची के सिर पर लाठी लगने से उसकी मौत हो गई। मासूम अपनी दादी के गोद में थी। आरोपियों ने महिला पर लाठी चलाई थी। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव कूबरी कामसहाय की मढ़ैया में मेड़ विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए, जिसमें तीन साल की बच्ची की लाठी लगने से मौत हो गई। बच्ची अपनी दादी कांता की गोद में थी। आरोपी दादी को भी लाठी पीट रहे थे। तभी बच्ची को भी लाठी लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


ग्राम कूबरी कामसहाय की मढ़ैया निवासी जीतपाल का अपने चचेरे भाइयों से मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए खेत पर बुलाया था। उनमें समझौता हो पाता, उससे पहले दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। वहां जीतपाल की मां कांता भी अपनी नातिन यानी जीतपाल की तीन साल की बेटी अवंशिका को गोद में लेकर खेत पर पहुंच गई थीं। 

आरोपियों ने कांता के साथ भी मारपीट कर दी। उनको दो लाठियां मारी। तीसरी लाठी अवंशिका को सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर आरोपी मौके से भाग गए। इसकी सूचना पर एसओ राजेश कौशिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें