फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज-बरेली रूट पर तीन ट्रेनें बढ़ीं

Sun, 12 Mar 2017 10:52 PM IST
बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 कासगंज से बरेली तक के लिए तीन नई ट्रेनों का संचालन रविवार से पूर्वोत्तर रेलवे ने शुरू कर दिया है। अब ट्रेनों की संख्या दो से बढ़कर पांच हो गई है। इससे यात्रियों के लिए बरेली तक के सफर हो सहूलियत मिलेगी। अब तक सिर्फ दो ट्रेनें होने से यात्रियों को दिक्कत होती थी। रविवार को ट्रेनें बढ़ने के बाद बदायूं स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में इजाफा देखा गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ओपी मीना ने बताया तीनों नई ट्रेनों के चलने से यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई। बता दें कि ट्रेनों की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पिछले दिनों स्टेशन का निरीक्षण करने आए पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने 11 मार्च को चुनाव आचार संहिता हटने के बाद कासगंज से बरेली तक के लिए कुछ ट्रेनें बढ़ाने की घोषणा की थी। रविवार को उनकी घोषणा का असर दिखाई दे गया। रेलवे अफसरों का कहना है कि पांचों ट्रेनों का संचालन अब लगातार बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें