फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन टप्पेबाजों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के कुंडल उतारे

विज्ञापन
पीड़ित कमला। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर नवादा क्षेत्र में तीन टप्पेबाजों ने महिला को नशा सुंघाकर कान से सोने के कुंडल उतरवा लिए। उसके बाद तीनों टप्पेबाज मौके से फरार हो गए। महिला ने नवादा चौकी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर में टप्पेबाज गिरोह सक्रिय है। लगातार महिलाओं के साथ टप्पेबाजी की घटनाएं हो रहीं है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के नवादा कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली कमला के पति का निधन हो चुका है। वह घरों में बर्तन साफ करके अपने परिवार का पालन पोषण करती हैं। रविवार दोपहर वह टिकटगंज के एक घर से काम करके घर लौट रहीं थी। इसी बीच नवादा चौकी के सामने से उनके साथ दो टप्पेबाज पीछे लग गए।
टप्पेबाजों ने उनसे अस्पताल के बारे में पूछा। कहा उनकी बहन अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद एक और टप्पेबाज आ गया। उसने दोनों साथियों को अपनी अंगूठी व एक चेन दी। इस दौरान कमला भी टप्पेबाजों के झांंसे में आ गई। कमला ने बताया कि टप्पेबाज उनके साथ चलते जा रहे थे। तभी उन्होंने उनके चेहरे पर रूमाल डाल दिया। इससे उन्हें बेहोशी छा गई। इसी बीच टप्पेबाज उनके कान से दो सोने के कुंडल उतारकर फरार हो गए। जब उन्हें होश आया तो वह नवादा बारा पत्थर ज्यारत के पास थी। उनके कान से कुंडल गायब थे। उन्होंने नवादा चौकी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें