बदायूं। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन किशोरियां प्रेमी संग चलीं गईं। परिजनाें ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उनको बरामद करने में पसीना बहा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही किशोरियों को ढूंढ लिया जाएगा।
फैजगंज बेहटा। एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 23 जुलाई को सुबह छह बजे अचानक गायब हो गई। उसकी तलाश की तो पता चला कि टोनी नामक युवक उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है। संवाद
उसावां। एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी 19 सितंबर की रात को अचानक गायब हो गई। उसकी तलाश की तो सामने आया कि अमर नाम का युवक उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है। संवाद
उसहैत। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 11 सितंबर को दिन में अचानक गायब हो गई। उसकी तलाश की तो सामने आया कि कासगंज का रहने वाला युवक अजय कुमार उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।