फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के तीन तस्कर दबोचे, दो किलो अफीम बरामद

विज्ञापन
पुलिस लाइन में अफीम तस्करी का खुलासा करते एसएसपी डॉ. ओपी सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। एसओजी और वजीरगंज पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे वजीरगंज इलाके से बरेली के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है। तीनों तस्कर झारखंड के रांची से अफीम मंगवाते थे और उसे आसपास जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मामसे का खुलासा करते हुए बताया कि जिले की पुलिस नशे के धंधेबाजों को पकड़कर जेल भेजने का अभियान चला रही है। इसके लिए सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार सुबह एसओजी और वजीरगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे वनकोटा की बाजार में तीन लोग संदिग्ध हालात में खड़े हैं। उनके पास नशीला पदार्थ भी है। इस पर पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें घेर लिया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी ली गई तो उनके पास दो किलो अफीम बरामद हुई। तीनों तस्कर दो बाइक से आए थे। उन्हें थाने लेजाकर पूछताछ की गई। जहां उन्होंने अपने नाम बरेली जिले के विशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव सहसा निवासी अधीर सिंह, भिंडौरा निवासी राजुल खान और इसी थाना क्षेत्र के गांव दसीपुर निवासी गुड्डू सिंह बताया।
उन्होंने बताया कि वे झारखंड के रांची से अफीम मंगाते हैं और उसका बाद में ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं। उसके बाद अफीम को बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत समेत आसपास के अन्य जिलों में सप्लाई करते हैं। शुक्रवार को भी वे अफीम सप्लाई करने आए थे कि पकड़े गए। पुलिस ने मामला दर्जकर तीनों तस्करों अधीर सिंह, राजुल खान और गुड्डू सिंह को जेल भेज दिया है। इस दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ शुभेंद्र गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
वजीरगंज इलाके में तीन अफीम तस्कर पकड़े गए हैं। तीनों तस्कर बरेली के विशारतगंज के रहने वाले हैं। उनके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये है। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें