फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, घर के बाहर फेंक कर भाग गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। उसके बाद युवक बाहर ले जाकर तीन साल से उससे दुष्कर्म करता रहा। छह दिन पहले निकाह के बहाने प्रधान के घर बुलाकर तीन लोगाें ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद बेसुध हालत में उसे घर बाहर फेंककर चले गए। युवती ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


दातागंज थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोस की क्लीनिक पर काम करने वाले युवक से हुई। उसने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया। परिवार के लोग जब घर नहीं होते थे तो वह उसके साथ चली जाती थी। वह निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। यह सिलसिला तीन साल से चलता आ रहा था।
उसने कई बार निकाह करने को कहा, लेकिन वह आज कल करता हुआ टालता रहा। जब उस पर निकाह करने का दबाव बनाया तो 25 जुलाई को उसने फोन किया कि मेरा भाई तुमको लेने आ रहा है। बताया कि गांव में प्रधान के घर हम लोग निकाह करेंगे। इस पर वह युवक के भाई के साथ बाइक से वहां चली गई। रात में तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह बेहोश हो गई तो उसको घर के बाहर फेंककर तीनों भाग गए। होश आने के बाद उसने परिवार वालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद थाने गई लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी और उसको भगा दिया। परेशान होकर एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच करा रहे हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें