फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह बनी काल: झगड़े के दौरान धक्का लगने से दादी सास की मौत, आहत बहू ने फंदे से लटक दी जान

Thu, 31 Jul 2025 02:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बिल्सी थाना क्षेत्र के नगला डल्लू गांव में पति-पत्नी के झगड़े के दौरान धक्का लगने से दादी सास की मौत हो गई। इससे आहत होकर बहू ने भी आत्महत्या कर ली। दो महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के नगला डल्लू गांव में घरेलू कलह में दो महिलाओं की जान चली गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। झगड़े के दौरान बीचबचाव करने गईं दादी सास धक्का लगने से गिर गईं, जिससे उनकी मौत हुई। इससे आहत बहू ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


नगला डल्लू निवासी जयवीर ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे उनके भतीजे दीपक और उसकी पत्नी सपना में झगड़ा हो रहा था। दादी गंगा देवी बीचबचाव करने पहुंच गईं। आरोप है कि इसी दौरान धक्का लगने से वह जमीन पर गिर गईं। इससे उनकी मौत हो गई। गंगा देवी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रातभर परिजन रोते बिलखते रहे। सपना भी दादी सास की मौत से आहत हो गई। 

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा 
वह बृहस्पतिवार तड़के अपने कमरे में गई और दरवाजा बंदकर कर वह फंदे से लटक गई। कुछ देर बाद परिजन वहां पहुंचे। उनको कमरा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर सपना को फंदे से नीचे उतरा और उसे लेकर बिल्सी के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सपना को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: आधी रात को बीच सड़क पर महिला की हत्या, पति बोला- लूट के विरोध में बदमाशों ने मारा
विज्ञापन


जानकारी पाकर बिल्सी थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। दीपक की शादी वर्ष 2021 में सपना हुई थी। दो महिलाओं की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें