बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़नौमी में सोमवार की शाम जमीन के विवाद को लेकर परिवार के लोगों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी बिल्सी भेजा है।
पीड़ित जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में परिवार के ही सूरजपाल पुत्र शिशुपाल सिंह कहासुनी के बाद मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट देख उनकी मां मीरा देवी पत्नी अवधेश सिंह और नीरा देवी पत्नी राकेश सिंह वहां पहुंच गईं। उन्होंने झगड़े में बीच बचाव कराया। मारपीट में मीरा, नीरा और सूरजपाल घायल हो गए। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद