फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धर्म छिपाकर युवती को गुजरात में चार साल पत्नी बनाकर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। गुजरात निवासी एक युवती को दातागंज का युवक धर्म छिपाकर पत्नी बनाकर रखता रहा। बीते दिनों युवक जब युवती को लेकर अपने गांव आया तब पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और दूसरे समुदाय का है। विरोध करने पर युवक व उसके परिजन ने युवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

युवती ने दातागंज कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि वह गुजरात के सूरत शहर की रहने वाली है। वहां पर दातागंज थानाक्षेत्र के गांव नौनी टिकन्ना का युवक मजदूरी करता था। उसने खुद को हिंदू बताते हुए उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। चार साल तक युवक गुजरात में युवती को अपने साथ पत्नी बनाकर रखे रहा।
करीब 12 दिन पहले युवक उसे लेकर गांव पहुंचा। तब युवती को पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है और दूसरे धर्म से है। उसने जब विरोध किया तो युवक ने कहा कि वह चाहे तो कहीं भी जा सकती है। विवाहिता का कहना है कि युवक व उसके मां-बाप ने रविवार को उसे मारपीट कर निकाल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद विवाहिता दातागंज कोतवाली पहुंची और शिकायत की। बताया कि युवक व उसके घरवालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। उसके पास दो हजार रुपये व मोबाइल था, वो भी छीन लिया। दातागंज इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि विवाहिता का अपने पति से विवाद हो गया था। बाद में वह उसके साथ ही चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें