फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में मुठभेड़: प्रधान का बेटा समेत तीन गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल, मासूम बच्ची का किया था अपहरण

Mon, 10 Mar 2025 10:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र से डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
घायल आरोपियों को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में पुलिस ने रविवार रात को मुठभेड़ में बच्ची का अपहरण करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए तीन बदमाशों में एक पड़ौलिया गांव के प्रधान का बेटा है। पुलिस ने बदमाशों से दो बाइकें, तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस को रविवार रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि कड्डीनगला से अपह्रत बच्ची प्रभा के अपहरणकर्ता अटैना पुल से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही उसहैत पुलिस व एसओजी टीम ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर दी। अटैना पुल पर चेकिंग शुरू कर दी गई। इसी दौरान पुलिस को दो बाइकों पर तीन संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें- UP: मुर्गी फार्म में कत्ल, रात में पत्नी संग सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या; दिल्ली में नौकरी करता है बेटा

पुलिस ने बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार अटैना पुल से जटा गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया। इस पर बदमाशों ने बाइक से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी। घायल होने पर दोनों बदमाश जमीन पर गिर गए। वहीं, तीसरा बदमाश खुद को घिरा देख भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी 
गिरफ्तार बदमाशों ने अपने नाम अमनपाल (22) पुत्र निरंजन पाल निवासी गांव पड़ौलिया थाना कुंवरगांव, सागर (22) पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी वार्ड एक कस्बा सखानू थाना अलापुर और यशपाल सिंह पुत्र सूरजपाल निवासी गांव खंदक कोतवाली सहसवान व हाल पता गांधीनगर सदर कोतवाली बताया। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बच्ची के अपहरण की बात स्वीकार की।

पुलिस ने घायल बदमाश अमन पाल व सागर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ शक्ति सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर बदमाशों के बयान दर्ज किए। बता दें कि छह मार्च की दोपहर उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कटरा सआदतगंज निवासी पुष्पेंद्र की डेढ़ साल की बेटी प्रभा को दो बदमाश दिन में तीन बजे बाइक पर बैठाकर अपहरण करके ले गए थे। तभी से पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

पड़ौलिया के ग्राम प्रधान का बेटा है अमनपाल
गिरफ्तार बदमाशों में से अमनपाल कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया के प्रधान निरंजन का इकलौता बेटा है। पुलिस ग्राम प्रधान के बेटे का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। अमनपाल अपहृत बच्ची के रिश्तेदारों का करीबी होना बताया जा रहा है। पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।

बेचने के लिए किया था बच्ची का अपहरण
पुलिस को पकड़े गए बदमाशों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि बच्ची का बेचने के लिए अपहरण किया गया था। बदमाश बच्ची को बेचना चाहते थे। इससे पहले कि वह अपने मकसद में कामयाब हो जाते पुलिस उन तक पहुंच गई। जिस कारण उन्हें बच्ची को छोड़कर भागना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें