फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंबियापुर चौराहे पर कहासुनी के बाद मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। अंबियापुर चौराहे पर रविवार की सुबह मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी आशुतोष ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर अंबियापुर चौराहे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान आशुतोष और अतुल को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के एक युवक को भी इस मारपीट में चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भेज दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें