फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मारपीट की घटनाओं में दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। मामूली बात पर कहासुनी के बाद मारपीट की दो घटनाओं में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना गंजशहीदा मोहल्ले की है। कशिश पत्नी प्रमोद ने बताया कि जब वह हैंडपंप पर पानी भरने पहुंची तो सचिन उर्फ राजा, अनिल, श्रीपाल, वीरपाल और संतोष ने उनके साथ मारपीट की। बचाव करने पहुंचे कशिश के पति को भी पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी कल्यान सिंह ने कमलेश और उसके पिता हेमराज के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कमलेश और उसके पिता कल्यान के नलकूप पर पहुंचे और जबरन सिचाई कराने के लिए जोर डालने लगे। पुलिस ने घायल कल्यान का मेडिकल भी कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें