फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेड़ के विवाद में युवक से मारपीट, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। गांव हुसैनपुर करौतिया में खेत की मेड़ के विवाद में युवक से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हुसैनपुर करौतिया गांव निवासी इशरत अली पुत्र सना उल्लाह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के ही शमशाद पुत्र इरशाद हुसैन, तनवीर पुत्र शमशाद, अब्दुल सुबूर पुत्र मोहम्मद नबी और अमान पुत्र मोहम्मद नबी से खेत की मेड़ को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बीते 22 अप्रैल को उक्त लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने बताया कि उसके खेत पर ट्यूबवेल है, बावजूद इसके आरोपी उसे वहां जाने से रोक रहे हैं। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें