फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में भीषण हादसा: जिला पंचायत के बोर्ड से टकराई कार, जन्मदिन पर लेखपाल समेत तीन दोस्तों की मौत

Tue, 12 Aug 2025 10:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Road Accident in Budaun: बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे चार दोस्तों की कार जिला पंचायत के बोर्ड से टकरा गई। हादसे में लेखपाल समेत तीन दोस्तों की मौत हो गई। एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। लेखपाल का सोमवार को जन्मदिन था। 
विज्ञापन
हर्षित सक्सेना, रुबल पटेल और हर्षित गुप्ता के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में तेज रफ्तार कार जिला पंचायत के बोर्ड से टकरा गई, जिससे उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। उसे बरेली रेफर किया गया है। चारों युवक लेखपाल दोस्त का जन्मदिन मनाकर कार से लौट रहे थे। हादसा सोमवार रात को करीब एक बजे बाइपास पर एआरटीओ कार्यालय के पास हुआ। तीन युवकों की मौत के बाद उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी हर्षित सक्सेना उर्फ राजा (23) पुत्र मुन्ना बाबू सक्सेना संभल के गुन्नौर में लेखपाल के पद पर तैनात थे। सोमवार को उनका जन्मदिन था। वह अपने दोस्त दहेमी निवासी रुबल (22) पुत्र यशपाल सिंह, माल गोदाम रोड निवासी हर्षित गुप्ता (26 )पुत्र मनोरंजन लाल गुप्ता, कल्याण नगर निवासी अंकित (24) पुत्र संजीव कुमार के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने किसी रेस्टोरेंट में गए थे। 

यह भी पढ़ें- UP News: बर्ड फ्लू को लेकर बरेली में अलर्ट, सीएआरआई में बाहरी व्यक्ति और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
विज्ञापन


 

एआरटीओ कार्यालय के पास हुआ हादसा 
जन्मदिन पार्टी के बाद रात करीब एक बजे कार में सवार होकर चारों लोग उझानी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार एआरटीओ कार्यालय से निकली कि कार अनियंत्रित होकर बाइपास पर लगे जिला पंचायत के बोर्ड से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चारों युवक सड़क पर खून से लथपथ होकर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां लेखपाल हर्षित सक्सेना, रूबल एवं हर्षित गुप्ता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी रोते बिलखते मडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें