फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तालाब में डूबे तीन बालक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव मैलहा स्थित तालाब में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने समय रहते तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाल लिया। इनमें एक बालक की मौत हो गई। दोनों बच्चों की हालत ठीक है।
विज्ञापन

मैलहा गांव के नन्नू का बेटा सरवन (10) रविवार शाम चार बजे गांव के ही तालाब में नहाने गया था। उसके साथ गांव के ही विक्की के बेटे अंशु व अर्जुन भी गए थे। तीन बालक तालाब में नहा रहे थे। तभी तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों का शोर शराबा सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने बच्चों के पेट से पानी निकाला। तीनों को दातागंज सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सरवन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अंशु व अर्जुन की हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर ले आए। सरवन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बच्चे का शव घर ले आए। देर शाम तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। ग्राम प्रधान सुधीर पाठक ने बताया कि तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें