फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला ने प्रधान पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। एक महिला ने ग्राम प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान समेत पांच के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक ग्रामीण ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि नौ अगस्त को उनकी कूड़ा डालने के लिए सार्वजनिक शौचालय के पास गई थी। वहीं पर गांव के प्रधान चन्द्रपाल मिले। तभी उनकी पत्नी ने प्रधान से कहा कि जब से मेरे लड़के की शादी हुई है तब से मै तथा मेरे पति झोपड़ी में रह रहे हैं। काफी दिन से मैं आपसे आवास के लिए कह रही हूं। प्रधान ने कहा कि घर पर आओ। उनकी पत्नी प्रधान के बुलाने पर उनके घर में बने आफिस में गई। वहां पर प्रधान उनकी पत्नी का हाथ पकड़ कर सोफा पर बैठा लिया और छेड़खानी करने लगे। विरोध किया तो प्रधान ने कहा कि जब आवास चाहिए तो तुम्हे मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। वह चिल्लाते हुए ऑफिस से निकली और कहा कि मैं घर पर जाकर अपने पति व बच्चों को बताऊंगी। प्रधान ने गाली देते हुए कहा कि यदि कुछ हुआ तो इसी बंदूक से सबको जान से मार देंगे। महिला ने घर जाकर अपने पति को पूरी घटना बताई। शिकायत करने प्रधान के घर गए। उसके पुत्र सुनील, रमेश, राजकुमारी, रामनिवास मिले और मारपीट करने लगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें