तीन साल से कर रहा था ब्लैकमेल
पूछताछ में उसने बताया कि अमित के पास उसके अश्लील फोटो और वीडियो थे। इनके सहारे ब्लैकमेल कर वह तीन साल से संबंध बना रहा था। वह विरोध करती तो अमित फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे वह परेशान हो गई थी।
उसने अपने जेठ के दोनों बेटों को सारी बात बताई तो तीनों ने योजना तैयार कर बहाने से अमित को अपने घर बुलाया। इसके बाद आरोपी युवक उसे घुमाने के बहाने जंगल में ले गए। वहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कार से उसका शव फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर के जंगल में फेंक दिया।
Budaun News: प्रेमी संग बेटी को देख पिता का खौला खून, घसीट कर ले गया घर, कमरे में बंद कर...
अमित के दोनों मोबाइल तोड़कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ बिल्सी एके सिंह ने बताया कि अवैध संबंधों में अमित की हत्या की गई थी। महिला समेत तीनों हत्यारोपियों को जेल भेजा गया है।