पाठक बंधु सुरेश पक्ष को आर्थिक मदद के साथ असलहे भी मुहैया कराते थे। यह भी तथ्य सामने आए हैं कि सुरेश तोमर पक्ष को परमवीर पक्ष पर फायरिंग के लिए भी पाठक बंधुओं ने ही कहा था। ठोस साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने पाठक बंधुओं के खिलाफ गैंगस्टर के साथ उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बचाव में अफसरों से संपर्क कर रहे सत्ताधारी नेता
पाठक बंधुओं के बचाव में सत्ताधारी नेता अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं। पाठक बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा कसने के साथ-साथ सत्तापक्ष के कुछ नेता सक्रिय हो गए हैं। अधिकारियों के समक्ष यह लोग पाठक बंधुओं का पक्ष रख उनको पाक-साफ साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। इधर, अधिकारी सीडीआर समेत अन्य माध्यमों से मिले साक्ष्यों का हवाला देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। फरार चल रहे आगरा निवासी दो आरोपियों के खिलाफ सीडीआर से कई ठोस साक्ष्य मिले हैं।