फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रांसफार्मर ही चुरा ले गए चोर, पूरे गांव की बिजली हुई गुल

विज्ञापन
उघैती थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के पड़े कलपुर्जे। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव सोरहा में लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर शनिवार रात चोरी हो गया। चोरी की जानकारी ग्रामीणों को रविवार की सुबह हुई। सूचना पर विद्युत निगम के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


गांव सोरहा को विद्युत आपूर्ति देने के लिए गांव के बाहर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। दो हजार की आबादी वाले इस गांव को इसी ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति दी जाती थी। बताते हैं कि शनिवार आधी रात के बाद बिजली चली गई। ग्रामीणों को लगा कि फॉल्ट के चलते बिजली गई है।
उधर, चोरों ने ट्रांसफार्मर को खंभों से उतार लिया और उसकी बॉडी (कवर) को छोड़ पूरा सामान चुरा ले गए। रविवार की सुबह ग्रामीण जब अपने खेतों की ओर जा रहे थे तो रास्ते में उन्हें ट्रांसफार्मर के कुछ कलपुर्जे पड़े मिले।
विज्ञापन

मामले की जानकारी विद्युत निगम के कर्मचारियों को दी तो वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बिल्सी में दो दिन से बिजली नहीं, 10 हजार लोग परेशान
- मुख्य बाजार में जर्जर लाइन के बदले जा रहे हैं तार, आज शुरू हो जाएगी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। मुख्य बाजार में जर्जर हो चुकी बिजली की लाइनों को इन दिनों बदलने का काम काफी तेज गति से किया जा रहा है। इस कारण नगर के मोहल्ला संख्या दो, पांच, छह समेत मुख्य बाजार में बिजली आपूर्ति दो दिन से बाधित है। बिजली न आने से क्षेत्र के करीब 10 हजार लोग परेशान हैं। जेई ने सोमवार को आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई है।
शुक्रवार रात आठ बजे उझानी बाइपास पर बिल्सी आने वाली मुख्य लाइन के खंभे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे आपूर्ति सात घंटे तक ठप रही। इसके बाद अटल चौक से बिजलीघर रोड तक जर्जर हो चुकी लाइन बदलने का काम शुरू कर दिया गया। इस कारण नगर के उक्त मोहल्लों की बिजली आपूर्ति पिछले दो दिन से बाधित है।

लोगों का कहना है कि बिजली संकट के चलते पानी की दिक्कत हो रही है। इधर, जेई दिनेश कुमार ने बताया कि नई लाइन डालने का काम काफी तेज गति से चल रहा है। काम कल 16 दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। उसके बाद नगर के सभी स्थानों की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें