फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नए साल के स्वागत में पी गए ढाई करोड़ की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नववर्ष 2026 के स्वागत में जिले के लोगों ने जश्न के साथ जमकर शराब पी। 30 और 31 दिसंबर को जिले भर में 2.50 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री दर्ज की गई, जो कि गत वर्ष की तुलना में करीब 35 लाख रुपये अधिक है। हालांकि, एकादशी होने के कारण करीब 10 प्रतिशत लोगों ने पार्टी और शराब से दूरी बनाए रखी, अन्यथा बिक्री का आंकड़ा तीन करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता था।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी विजय सिंह चौहान ने बताया कि बदायूं जनपद में कुल 333 शराब की दुकानें संचालित हैं। नववर्ष के अवसर पर शासन से मिले निर्देशों के तहत 30 व 31 दिसंबर को शराब की दुकानों को रात्रि 11 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी, जिसका सीधा असर बिक्री पर पड़ा।
आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गत वर्ष 30 और 31 दिसंबर को अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर मिलाकर कुल 2.15 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 2.50 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि वर्ष के अंतिम दिन एकादशी न होती तो शराब की बिक्री तीन करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकती थी। धार्मिक मान्यताओं के चलते कई लोगों ने शराब के सेवन से परहेज किया, जिससे बिक्री पर आंशिक असर पड़ा।
यदि दिसंबर की कुल बिक्री की बात करें तो आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं। दिसंबर 2024 में जिले में 35.13 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी, जबकि दिसंबर 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 42.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो शराब की खपत में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें