फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर मेला में हर वर्ष होने वाली बैलों की दौड़ पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली तहसील के गांव भरतपुर में हर वर्ष आयोजित होने वाले मेले में अब बैलों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जाएगा। पीपल फॉर एनिमल्स की शिकायत और सांसद मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस-प्रशासन ने बैलों की दौड़ पर रोक लगवा दी है।
विज्ञापन

बिसौली तहसील के भरतपुर में हर वर्ष मेले का आयोजन होता है। इस वर्ष भी मेले में दो से चार जून तक बैलों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होना था। बैलों की दौड़ प्रतियोगिता के लिए मेला आयोजकों ने कई जगह पोस्टर भी लगाए थे। पीपील फार एनिमल्स संस्था के विकेंद्र शर्मा को इस बारे में सूचना उनके साथी विभु शर्मा ने दी। विकेंद्र शर्मा ने इस संबंध में सांसद मेनका गांधी समेत अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ट्वीट भी किए और विभु शर्मा के जरिया बिसौली कोतवाली में पशु क्रूरता अधिनियम के प्रावधानों का हवाला देते हुए तहरीर भी दी। सांसद मेनका गांधी ने भी इस संबंध में अधिकारियों से बात की। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने मेला कमेटी को नोटिस जारी करते हुए बैलों की दौड़ पर रोक लगाने को कहा। कोरोना की वजह से करीब दो साल से बैलों की दौड़ प्रतियोगिता नहीं हो पा रही थी, अब भविष्य में भी इस आयोजन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें