फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों का होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण कराएगा। इसके बाद बच्चों की पढ़ाई छोड़ने के कारण को जानकर उनका कक्षा नौ में प्रवेश कराया जाएगा। इससे उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पढ़ाई न करने वाले और पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले बच्चों का सर्वे करवा रहा है। अब माध्यमिक स्तर से भी इस तरह का सर्वेक्षण कराया जाएगा। सर्वेक्षण के जरिए कक्षा आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों और उनके परिजनों से पढ़ाई छोड़ने का कारण जाना जाएगा।
कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद नौंवी में किस विद्यालय में प्रवेश लिया है, इसकी भी सूची तैयार की जाएगी। प्रवेश नहीं लिया है तो कारण जाना जाएगा। जो शिक्षक सर्वेक्षण करेगा, वह परामर्शदाता का कार्य करते हुए बच्चों को कक्षा नौ में प्रवेश कराने का प्रयास करेगा। इसके लिए बीएसए और डीआईओएस आपस में तालमेल स्थापित कर पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों का अगली कक्षा में दाखिला कराएंगे।
विज्ञापन

बीएसए उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों से आठवीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की सूची डीआईओएस से साझा करेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग कक्षा नौ में विद्यार्थियों के नामांकन की जांच करेगा। बीईओ ब्लॉक स्तर पर सूची को सुरक्षित रखेंगे। वहीं, बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया की कक्षा आठ पास करने वाले छात्रों को कक्षा नौ में प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया है। कहा कि विद्यालयों से आठवीं पास विद्यार्थियों की ब्लॉक स्तर से सूचना मंगवाकर डीआईओएस को मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें