फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन साल तक के बच्चों का होगा शत-प्रतिशत नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ बेसिक शिक्षा विभाग एक जुलाई से ‘स्कूल चलो अभिया’ का शुभारंभ करेगा। अभियान के तहत शिक्षकों, शिक्षामित्रों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की टीमें घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित करेंगी। इस बार विभाग का विशेष फोकस तीन वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का बाल वाटिका और आंगनबाड़ी में शत-प्रतिशत नामांकन कराने पर रहेगा, जबकि छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, स्कूल चलो अभियान एक से 15 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान शिक्षक गांवों और मोहल्लों में सर्वे कर ऐसे बच्चों की सूची तैयार करेंगे, जो अभी विद्यालय नहीं पहुंचे हैं। अभिभावकों को नई शिक्षा नीति के तहत प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जाएगा, ताकि बच्चे शुरू से ही विद्यालयी शिक्षा से जुड़ सकें।
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, शुरुआती उम्र में बच्चों का विद्यालय से जुड़ाव उनकी बौद्धिक, सामाजिक और मानसिक क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से बाल वाटिका व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के दौरान नामांकन के साथ-साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति दर्ज करने के लिए भी अभिभावकों से सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। इसके लिए स्कूल चलो अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि जिले में शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें