बदायूं। शहर में सुबह से ही बिजली गुल हो गई थी। इस वजह से पूरा शहर उमस भरी गर्मी में परेशान हुआ। सात बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
सुबह 10 बजे जोगीपुरा, नेकपुर, डीएम रोड, नवादा, सराफा बाजार, कचहरी, आवास विकास सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इंदिरा चौक निवासी जिम संचालक रवि कुमार ने बताया कि कुछ देर तक इन्वर्टर चला। इस वजह से जिम करने आये लोग भी वापस हो गए। इसी तरह नेकपुर निवासी शाहिद ने बताया कि उनके घर में इन्वर्टर नहीं है। सुबह से बिजली जाने के बाद बच्चे उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। वहीं, दोपहर एक बजे दो मिनट के लिए आई और फिर चली गई। एसडीओ पनबड़िया अरविंद कुमार ने बताया कि लाइन की मरम्मत की वजह से सुबह बिजली गई थी। दोपहर जब बिजली चालू की तो 132 केवीए नवादा सब स्टेशन में की लाइन में फाल्ट आ गया। उसे ठीक कराया जा रहा है।
नहीं दी पूर्व सूचना
पनबड़िया सबस्टेशन क्षेत्र में लाइन के आसपास पेड़ की डाल काटने व मरम्मत के लिए शट डाउन लिया गया था, लेकिन इसकी सूचना लोगों तक नहीं दी गई।