फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चकमार्ग से कब्जा हटाने पहुंची राजस्व टीम, विरोध के बाद लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। गांव घंसोली में लंबे समय से चकमार्ग पर कुछ लोगों का कब्जा होने के चलते ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर गांव के मुन्ना लाल यादव व सोपाली ने बिल्सी तहसील प्रशासन को शिकायत पत्र दिया था। शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए तहसील प्रशासन ने कानूनगो सुधाकर पाठक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम को गांव भेजकर चकमार्ग की पैमाइश करने और रास्ता निर्माण कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को जब राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो दबंगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध इतना बढ़ा कि टीम को पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद बिना कार्यवाही किए लौटना पड़ा। ग्राम प्रधान डाल सिंह भारती ने बताया कि तहसीलदार के आदेश के बाद राजस्व विभाग की टीम चकमार्ग निर्माण कराने आई थी, लेकिन कुछ लोगों के विरोध के कारण कार्य रुक गया और टीम वापस लौट गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही कब्जा न हटाया गया तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें