फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंडी के पास लगा जाम, तीन घंटे तक बेहाल रहे राहगीर

Wed, 12 Jun 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी में जाम में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन।
विज्ञापन
उझानी। मक्का की आवक बढ़ते ही मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों ने बरेली- मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक हाईवे पर वाहन फंसे रहे। जाम के दौरान पुलिस ने मुजरिया ओर वितरोई होकर भारी वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकाला।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर मंडी समिति के गेट के पास एक धर्मकांटे पर तौल के लिए मक्का लदी टैक्टर-ट्रॉलियों का पहुंचना शुरू हुआ। सुबह सात बजे तक उनकी संख्या दर्जनों में नजर आई। सूचना के बाद पुलिस कर्मी पपहुंचे तो उन्हें भी हाईवे से बेतरतीब ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़क से हटवाने में पसीना बहाना पड़ा। जाम में फंसे पिंकल जैन ने बताया कि उन्हें बाइक निकालने में भी दिक्कत हुई।
हालात बेकाबू होते देख पुलिस कर्मियों ने आंबेडकर चौराहे से तो दूसरी तरफ वितरोई मोड़ के पास वाहनों को रोक कर मुजरिया के रास्ते रूट डायवर्ट करा दिया। इसके बाद ही पुलिस को आवागमन सुचारू कराने में सफलता मिली। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। बता दें कि मंडी समिति में दो-तीन दिनों से मक्का की आवक बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंडी परिसर में दो साल से खराब है धर्मकांटा
किसानों के अनाज लदे वाहनों की तौल के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में दो धर्मकांटे हैं। मुख्य द्वार के पास का धर्मकांटा करीब दो साल से खराब पड़ा है। निकास द्वार के पास लगा धर्मकांटा चालू है, लेकिन उस तरफ से अनलोड वाहन ही निकलते हैं। ऐसे में अनाज लदी किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आसपास के धर्मकांटों पर ही तौल करानी पड़ती है। खाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की बाद में फिर तौल होती है। इसके बाद आढ़त पर बिके अनाज का किसानों को भुगतान मिलता है।

पिछले साल भी बेकाबू हो गए थे हालात
मंडी समिति गेट के पास अगेती मक्का की सीजन में ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। पिछले साल इन्हीं दिनों में मंडी में मक्का की आवक बढ़ी तो सात आठ दिनों तक खासकर सुबह में जाम लगता रहा था। तब पुलिस अफसरों को मौके पर फोर्स तैनात करना पड़ा था। फिर भी मंडी प्रशासन और पुलिस की ओर से सबक नहीं लिया गया। यहां तक कि अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों को भी हिदायत नहीं दी गई।

मंडी गेट के पास बेतरतीब ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से हाईवे पर आवागमन प्रभावित हुआ था, लेकिन सूचना के बाद पुलिस कर्मियों ने एक-डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू करा दिया। बुधवार से मंडी गेट के पास तड़के चार बजे से ही पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।- मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक


मंडी परिसर में एक धर्मकांटा खराब है। उसे ठीक कराने के लिए पहले ही पत्र भेज जा चुका है। फिलहाल रिमाइंडर भी भेज दिया गया है। जल्द ही उसे ठीक करा दिया जाएगा। मंडी के सुरक्षा गार्ड भी इसे लेकर सक्रिय कर दिए गए हैं।- अरविंद चौहान, सचिव, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें