फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर में लगा जाम, पैदल भी नहीं निकल सके लोग

विज्ञापन
स्टेशन रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को शहर जाम की जद में रहा। दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। दिनेश चौक पर जबरदस्त जाम लगा। यहां एक खाली एंबुलेंस करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही। वहीं स्टेशन रोड पर जाम खुलवाने में यातायात पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


सोमवार को शहर में भीषण जाम लगा। दिनेश चौक पर करीब एक बजे से लेकर ढाई बजे तक वाहन जाम में फंसे रहे। हाल यह था कि लोग पैदल तक नहीं निकल पा रहे थे। चारों तरफ से चौराहे पर वाहन आड़े तिरछे फंस गए थे।
बाद में यहां यातायात कर्मी ने पहुंचकर जाम खुलवाया। यातायात कर्मी को जाम खुलवाने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया। वहीं लावेला चौक पर बैरियर तो लगा दिए गए लेकिन ऑटो, ई-रिक्शा पर पाबंदी नहीं लगाई गई है। यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे, बावजूद इसके कुछ ई-रिक्शा वाले इधर से गुजरते रहे। कुछ का चालान भी किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सोमवार को स्टेशन रोड पूरी तरह से जाम की जद में रहा। यहां भी दोपहर में करीब दो बजे जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यहां जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के बाद करीब साढ़े तीन बजे यहां आवागमन सुचारू हो सका।



कागजों में सिमटकर रह गया नो एंट्री का प्लान
शहर में नो एंट्री का प्लान बनाया गया था ताकि जाम न लग सके। यह प्लान कागजों तक ही सीमित होकर रह गया है। करीब पांच दिन पहले बाजार में नो-एंट्री लागू की गई। यहां यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए। साथ ही बैरियर भी लगाए गए, लेकिन पांच दिन में ही व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई।


शहर में जाम न लगे इसलिए अभियान चलाकर ई-रिक्शा का चालान कराया जाएगा। शहर में जाम नहीं लगने दिया जाएगा। -आरएल राजपूत, यातायात प्रभारी

स्टेशन रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें