फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अध्यक्ष पद पर पवन तो महासचिव के लिए अरविंद परमार ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ऑडिटोरियम हाल में हुआ। इसमें पवन गुप्ता ने अध्यक्ष पद तो वहीं अरविंद पाल सिंह परमार ने महासचिव पद की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन में 24 दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसमें कुछ पदों का परिणाम उसी दिन जारी कर दिया गया था, जबकि कुछ पदों का परिणाम एक जनवरी 2025 को जारी हुआ था। परिणाम जारी होने के बाद सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। बार काउंसिल सदस्य शिरीष मेहरोत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तो वहीं अधिवक्ता विनय कुमार सिंह भी मंच पर उपस्थित रहे।
पूर्व महासचिव संदीप मिश्रा ने अपने कार्यकाल और बार में किए कार्यों और आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह ने दिलाई। मंच का संचालन दिवाकर वर्मा ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे बतौर अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अध्यक्ष व महासचिव का स्वागत किया। साथ ही बार के सहयोग के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



इन लोगों ने ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष विशन मौर्य, संयुक्त सचिव प्रशासन पर अमनेश कुमार सिंह गुर्जर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, संयुक्त सचिव प्रकाशन ओमपाल माथुर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय विश्वनाथ मौर्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही वरिष्ठ कार्यकारिणी में निर्वाचित हुए सदस्यों में भुवनेश कुमार सिंह, रतन कुमार, दिनेश चंद्र ,मनोज कुमार, रामबीर सिंह और शशि भूषण कुलश्रेष्ठ ने शपथ ली, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी में अनुज प्रताप शाक्य, देवेंद्र, देवेश कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार, मोहम्मद गासिम और पप्पू ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें