फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पति से शाम को हुआ झगड़ा... रात में फंदे से लटक गई विवाहिता

विज्ञापन
अलापुर में विवाहिता की मौत के बाद घर पर जुटे लोग। संवाद
विज्ञापन
अलापुर। मंगलवार देर शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। रात में किसी समय विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना पुलिस बुधवार करीब दस बजे गांव पहुंच गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। बुधवार देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी तोताराम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब 13 साल पहले बेटी दुर्गेश (33) की शादी अलापुर के गांव सलेमपुर निवासी रामौतार से की थी। उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था, बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।
मंगलवार देर शाम दुर्गेश का पति रामौतार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। परिजनों ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया। पति बाहर बरामदे में सो गया, जबकि दुर्गेश कमरे में चली गई। बुधवार की सुबह जब दुर्गेश कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसको आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के साथ ही आसपास के लोग मौके पर आ गए। खिड़की की किबाड़ तोड़कर देखा तो दुर्गेश का शव फंदे से लटका हुआ कमरे में दिखाई दिया। सूचना पुलिस समेत मायके पक्ष को दी गई। इसके बाद पुलिस व मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए।
मायके पक्ष का आरोप है कि पति रामौतार ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर विवाहिता की हत्याकर शव फंदे पर लटका दिया है। देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की वजह सामने आई है। पिता ने दहेज हत्या के आरोप में पुलिस को तहरीर दी है। विवाहिता की मौत से दो बेटे एवं दो बेटियाें के सिर से मां का साया उठ गया है। अलापुर इंस्पेक्टर धनंजेय सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें