फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नेग को लेकर किन्नर और दुकानदारों में हुई झड़प

विज्ञापन
म्याऊ पुलिस चौकी के बाहर हंगामा करते किन्नर। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। कस्बा में होली पर नेग को लेकर किन्नरों की टोली और दुकानदारों में कहासुनी हो गई। हंगामा होने पर दोनों पक्ष म्याऊं चौकी पहुंचे। यहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

म्याऊं कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार को किन्नरों की टोली होली को लेकर नेग लेने पहुंची। मेडिकल स्टोर संचालक ने नेग के रूप में दो सौ रुपये किन्नरों को दे दिए, लेकिन किन्नर पांच सौ रुपये लेने दी जिद पर अड़े थे। इस पर मेडिकल स्टोर मालिक ने रुपये देने से मना कर दिया, जिससे किन्नर गुस्सा गए।
मेडिकल स्टोर संचालक का आरोप है कि किन्नर आग बबूला होकर हंगामा करने लगे। शोर शराबा सुनकर अन्य दुकानदार मौके पर पहुंचे और किन्नरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किन्नरों ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। इससे किन्नरों एवं दुकानदारों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष म्याऊं चौकी पहुंचे। यहां एक-दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें