फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक पलटने के मामले में व्यापारी ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। सरेबाजार तीन दुकानों को चपेट में लेने के बाद सड़क पर पलटे सीमेंट की बोरियों से लदे बेकाबू ट्रक के मामले में कपड़ा कारोबारी सचिन गोयल ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने दुकान में पांच लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे कछला रोड बाजार में लहवाई चौक मोड़ के पास हुआ था। सीमेंट की बोरियों से लदे बेकाबू ट्रक ने पहले स्टेशन रोड निवासी व्यापारी सचिन गोयल के प्रतिष्ठान को चपेट में लिया, फिर साहूकारा मोहल्ले के राजीव गोयल और विशाल गोयल की दुकानों के अगले हिस्से को रौंदते हुए पलट गया। ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा भी गिर पड़ा। खंभा और उससे जुड़ी केबल क्षतिग्रस्त हो जाने से पूरे दिन विद्युत आपूर्ति भी ठप रही। जेई धर्मात्मा गौड़ ने बताया कि आपूर्ति बृहस्पतिवार देर रात ही शुरू कर दी गई। कपड़ा कारोबारी सचिन गोयल ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें