फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामगंगा में बाढ़ का खतरा, कछला से मंगाई गईं चार नाव व दो स्टीमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन ने इस बार गोरखपुर से 26 नाव और 18 स्टीमर मंगवाने की रणनीति बनाई है। वह रक्षाबंधन के बाद लाई जाएंगी। फिलहाल बाढ़ का खतरा देखते हुए कछला गंगा घाट से चार नाव व दो स्टीमर दातागंज क्षेत्र के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचा दी गई हैं।
विज्ञापन

दातागंज क्षेत्र में रामगंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको देखते हुए एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को कछला गंगा घाट से चार नाव मंगवा ली। साथ ही दो स्टीमर भी मंगाए हैं। अब 26 नाव व 18 स्टीमर गोरखपुर से मंगवाई जांएगी। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल रामगंगा क्षेत्र में हालात सामान्य हैं, लेकिन जल स्तर जिस तरह से बढ़ रहा है। उसे देखते हुए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें