फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खतरे निशान से 16 सेमी ऊपर बह रही है गंगा

विज्ञापन
कछला घाट में उफनाई गंगा। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बदायूं। गंगा और रामगंगा में लगातार पानी बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर कछला में 162.60 मीटर पर पहुंच गया है। यहां पर खतरे का निशान 162.44 मीटर है। गंगा में नरौरा डैम से 1,72,128 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा का जलस्तर 16 सेमी की बढ़ गया है।
विज्ञापन

बिजनौर डैम से 2,39,513 और हरिद्वार से 1,75,110 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे शुक्रवार को जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद है। बरेली कंट्रोम के अनुसार रामगंगा का जलस्तर 160.160 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 163.070 मीटर पर है। इसके चलते रामगंगा का जलस्तर अभी खतरे से 2.910 मीटर नीचे है। बदायूं में इसका फैलाव अधिक होने के कारण समस्या होगी। संवाद

ढकनगला गांव में बाढ़ से बचाव के किए जा रहे इंतजाम
गंगा में जलस्तर बढ़ने के बाद ढकनगला में बाढ़ से बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं। बाढ़ खंड की ओर से कर्मचारियों ने लोहे के एंगल लगाने शुरू कर दिए हैं। ढकनगला के बंटी ने बताया कि गंगा में जलस्तर बढ़ गया है, लेकिन अभी गांव में बांध पर कोई खतरा नहीं है।

कछला घाट में उफनाई गंगा। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें