फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परीक्षा देकर लौट रहे 10वीं के चार छात्र हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बुटला के कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार चार छात्र सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों में एक ही हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा दहेमू पुलिया के पास सोमवार दोपहर हुआ। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव कोतलनगला निवासी राजकुमार (17) पुत्र भगवान सिंह, हरीराम (16) पुत्र सत्यपाल और राजीव (16) पुत्र नेकसू हाईस्कूल में 10वीं के छात्र हैं। तीनों का परीक्षा केंद्र बुटला के आरबीआई इंटर कॉलेज में था।
परीक्षा देकर लौटते समय सामने से बाइक सवार तीनों परीक्षार्थियों को दूसरी बाइक ने चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों घायल हो गए। तीनों परीक्षार्थियों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। घायल परीक्षार्थियों में राजकुमार की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा ठिरिया बाकरपुर कॉलेज से 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र शिवम (17) पुत्र अतेंद्र की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें शिवम घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक पर पीछे बैठे दो अन्य छात्र मामूली रूप से जख्मी हो गए। शिवम बसौमा गांव का रहने वाला है।

चेसिसनुमा ट्रक की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त
उझानी में कल्याण सिंह चौक के पास सोमवार सुबह चेचिसनुमा ट्रक ने जिले के एक अफसर के पद की प्लेट लगी कार को चपेट में ले लिया। हादसे में कार की एक साइड क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि कार बदायूं कलक्ट्रेट के लिपिक के नाम दर्ज है। उनकी पत्नी बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं। गनीमत रही जो हादसे में किसी के चोट नहीं आई। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि कार क्षतिग्रस्त होने की जानकारी तो मिली थी, लेकिन शिकायत करने कोतवाली कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें