फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खाटू श्याम मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उझानी रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में 27 जून को हुई चोरी के मामले में अलापुर रोड स्थित गांव पड़ौआ के पास से चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पांच हजार रुपये व चांदी के मुकुट चोरी किए जाने की मंदिर के पुजारी मोहित शर्मा रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव आलमगंज का रहने वाला है उसका नाम कृष्णपाल है। पुुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए चांदी के मुकुट के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि वह माल बेचने जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें