बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उझानी रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में 27 जून को हुई चोरी के मामले में अलापुर रोड स्थित गांव पड़ौआ के पास से चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में
पांच हजार रुपये व चांदी के मुकुट चोरी किए जाने की मंदिर के पुजारी मोहित शर्मा रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव आलमगंज का रहने वाला है उसका नाम कृष्णपाल है। पुुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए चांदी के मुकुट के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि वह माल बेचने जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। संवाद