फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक पर तमंचे और भाले से हमला, दो पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गन्डहा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की और हथियारों से प्रहार कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन



गांव के रहने वाले बेबी सिंह ने बताया कि 22 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर की बैठक में मौजूद थे, तभी गांव के ही सुखपाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह और कुलदीप सिंह पुत्र सुखपाल तमंचा और भाला लेकर घर में घुस आए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे व भाले से हमला कर दिया।
हमले में बेबी सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक नाहर सिंह को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें