गोला गोकर्णनाथ में सावन में लगने वाले मेले में राखी की दुकान लेकर गए एक युवक की नहाते समय तलाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने बताया कि देर रात शव घर पहुंचने की उम्मीद है।
नगर के बार्ड छह निवासी अभिषेक देवल (18) अपने पिता संतोष देवल के साथ शुक्रवार की शाम को गोला गोकर्णनाथ मेले के लिए गए थे। परिवारीजनों ने बताया कि इनके साथ मोहल्ले के ही कई लोग और भी गए। बताया कि वहां पर सावन के तीसरे सोमवार को एक बड़ा मेला लगता है। इस मेले में एक दिन में लाखो रूपयों की राखी की बिक्री होती है। शनिवार की सुबह यह लोग वहां पहुंच गए और अपनी दुकान का सामान गाडी से उतारने के बाद सभी लोग पास में बने पक्के तालाब में नहाने लगे। अभिषेक पानी में ऊपर नहीं दिखा तो लोगों को शक हुआ कि कहीं वह इसमें डूब तो नहीं गया। इसके बाद लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों के की मदद से उसे में तालाब से ढूंढ निकाला। अस्पताल ले गए जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है।