फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिराग हेड बॉय और मल्लिका बनीं हेड गर्ल

Sun, 07 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में छात्र पदाधिकारी गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पदों एवं कार्यों की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं को सौंपी गई, जिसमें चिराग मनचंदा हेड बॉय, मल्लिका यादव हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय कुशाग्र नंदन, वाइस हेड गर्ल कीर्ति सिंह को बनाया गया। साहित्य व सांस्कृतिक विभाग ईशी अनूप, अदिति छाबड़ा, सीसीए हेड आस्था वार्ष्णेय, मान्या शर्मा, मोहित सिंह, स्पोट्र्स कैप्टन मुहम्मद तलहा अनवर, अनुशासन हेड तवलीन कौर, मनन वार्ष्णेय को बनाया गया। चयनित पदाधिकारियों को अनुपम प्रकाश वैश्य ने शपथ ग्रहण कराई। 
विज्ञापन

शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए अनेक छात्रों को पुरस्कृत किया गया और सर्वोत्तम परिणाम देने वाले बच्चों को विशेष स्कॉलर बैच पहनाकर सम्मानित किया। प्रत्येक एक्टिविटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाउस ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय एवं यलो हाउस तृतीय स्थान पर रहने पर सम्मानित हुए। चल वैजंती इस साल भी ग्रीन हाउस के पास गई। वहीं, ब्लूम्स परिसर में क्लास एक और दो के बच्चों ने अंग्रेजी में काव्य पाठ किया। इसमें यष्टी, दर्श, जिया, अथर्व, अगम, अब्दुल्लाह, यशिका, काव्या, भव्या, तेजस्व, अतीफउददीन, तनिष्क, आरिब, शाहनवी, लवीवा, रचिता, सूर्यांश, उमर, अदित्य, आतिफ, विनीत, फैज, बैवेद्या, अहदा, आरोही, रुद्राक्ष, साहिल, सौम्या, अनंत आदि विजयी रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य वंदना सक्सेना, निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, अध्यकी्ष पम्मी मेहंदीरत्ता, अनीता धमीजा, ईशान मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें