फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीसरे दिन भी नहीं पकड़ी गई हत्यारोपी पत्नी और साढ़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। गांव भदसिया निवासी असीरउद्दीन की हत्या के मामले में पुलिस के तीसरे दिन भी हाथ खाली रहे। मंगलवार को उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला था। पिता की तहरीर पर युवक की पत्नी व उसके बहनोई व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पिता ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के सिर में दो गोली लगने से उसकी मौत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन



पिता इशारउद्दीन ने बताया है कि बेटे की पहली शादी गांव निवासी अंजुम से हुई थी। उसके एक बेटा है। उसकी मौत के बाद उसने दूसरी शादी अपनी साली अर्शी से 2016 में कर ली। एक-दो बार ही वह पति के साथ आई, फिर वह बहनोई के साथ दिल्ली तो कभी अपने मायके में रहती आ रही है।
बेटा भी दिल्ली में रहकर कबाड़े का कारोबार करता था। दिल्ली से वह करीब दस दिन पहले घर आया था। आरोप है कि सोमवार की रात आठ बजे पत्नी अर्शी ने गांव निवासी बहनोई गुलफाम व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तीसरे दिन भी आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें