दिन में छाए बादलों की वजह ठंड में इजाफा हुआ।संवाद
बदायूं। मौसम ने सोमवार की रात एक बार फिर करवट ली। दिनभर सूर्य और बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही। देर शाम शहर समेत कई इलाकाें में बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवा चलने से एक बर फिर ठंड बढ़ गई।
दिसंबर में मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले। सोमवार को दिन में अधिकांश समय बादल छाए रहे। इसकी वजह से लोग दिन में गर्म कपड़े पहने नजर आए। शाम होते-होते मौसम में ठंड बढ़ गई। हल्की बूंदाबांदी होने लगी। मंगलवार को ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। हालांकि 25 दिसंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है।