फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आज होगी प्रार्थना, क्रिसमस की तैयारियां पूरी

Tue, 24 Dec 2024 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पुलिस लाइंस चौराहे के पास कैथोलिक चर्च में सोमवार को दिन भर चलता रहा सजावट का काम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। क्रिसमस को लेकर दिन भर चर्चों में तैयारी चलती रही। सोमवार को शहर के कैथोलिक व मैथोडिस्ट चर्च को सजाने का काम चला। कैथोलिक चर्च के फादर विजू जोसस ने बताया कि यह चर्च 1994 में बना है। 24 दिसंबर की शाम को सात बजे यहां प्रार्थना सभा होगी। देर रात तक प्रार्थना सभा के बाद 25 दिसंबर की सुबह चर्च में चरनी आदि के कार्यक्रम होंगे। इंद्रा चौक पर मैथोडिस्ट चर्च में भी दिन भर सजावट का काम चलता रहा। इसके अलावा मिशन कंपाउंड में इसाई समाज के लोग भी क्रिसमस की तैयारी में जुटे रहे। घरों में साफ सफाई हुई व केक के आर्डर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें