फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामगंगा में जलस्तर घटा, 80 बीघा जमीन और धान की फसल नदी में समाई

Fri, 28 Aug 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
नगरिया खनू में रामगंगा में कट रही खेती दिखाते किसान। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। रामगंगा के जलस्तर में गिरावट के साथ ही कटान ने तेजी पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में नगरिया खनू और बिहारीपुर गांव के 24 किसानों की करीब 80 बीघा जमीन धान की फसल समेत नदी में समा गई। नगरिया खनू में रामगंगा पुल के पास सुरेंद्र, गौतम सिंह, सत्यपाल, जसवीर, ओमवीर, रमेश, अरुण कुमार सिंह, भारत कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, कमलेश, धर्मवीर, यदुवीर, दानवीर, बालवीर, उदयवीर, राजकुमारी, जयमेंद्र, किशनलाल, ओमपाल और बृजपाल आदि की लगभग 35 बीघा जमीन कटकर नदी में समा गई।
विज्ञापन

इसी तरह बिहारीपुर गांव में गंगा एक्सप्रेसवे पुल के पास तेज कटान हो रहा है। अब तक कुलदीप सिंह, वीरपाल शाक्य, शिवम पंडित, रत्नाकर सिंह, अनिल कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, रामावतार शर्मा, हरीश शर्मा, वेदपाल, वीरेश पाल सिंह और मानपाल आदि की 45 बीघा से अधिक जमीन कट चुकी है। कटी जमीन में 80 फीसदी पर धान की फसल खड़ी थी। बिहारीपुर के प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव की करीब 300 बीघा जमीन पिछले दो वर्षों में कट चुकी है। इधर, एसडीएम दातागंज विनोद कुमार ने बताया कि अब रामगंगा में पानी कम है। किसी भी गांव में बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें