फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगर पालिका के शॉपिंग कॉम्पलेक्स का बरामदा ढहा

विज्ञापन
उझानी में बारिश के दौरान गिरा शॉपिंग कॉम्पलेक्स मार्केट का बरामदा। संवाद
विज्ञापन
उझानी। कई साल से जर्जर नगर पालिका परिषद के शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बरामदे का बाहरी हिस्सा सोमवार को गिर गया। उस वक्त आसपास कोई दुकानदार या फिर राहगीर वहां नहीं था। इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका ने वर्ष 1978 में शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाया। उसमें 40 दुकानें है। इन दुकानों का आवंटन किया गया था। सराफ संजय मित्तल ने बताया कि अधिकतर दुकानों का बरामदा जर्जर हालत में है। पंचमुखी हनुमान मंदिर के छोर वाली दुकानों के सामने बरामदे का कुछ हिस्सा पिछले दिनों दरक गया था। शुरू में प्लास्टर छूट कर गिरा था, लेकिन सोमवार सुबह बारिश तेज हुई तो बरामदे का करीब 10 फुट का हिस्सा भर-भरा कर गिर पड़ा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार भी सहम गए।
रसोई गैस एजेंसी का बुकिंग केंद्र के सामने वाला बरामदा गिरा है। एजेंसी संचालक अनूप जैन ने बताया कि बुकिंग केंद्र पर लोगों की आवाजाही भी अधिक रहती है। ऐसे में किसी और दिन बरामदा गिरता तो जनहानि हो जाती। दुकानदारों का कहना है कि बरामदे की मरम्मत कराने के लिए पालिका से अनुमति मांगी गई थी। अफसरों ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन



पिछले महीने मिला था मरम्मत करा देने का भरोसा
- शॉपिंग कॉम्पलेक्स के क्षतिग्रस्त बरामदे और दुकानों की छतों की मरम्मत कराने के लिए कई दुकानदारों ने पिछले महीने पालिका के अफसरों से संपर्क साधा था। दुकानदारों से कहा गया था कि वह खुद मरम्मत नहीं कराएं। जल्द ही नगर पालिका परिषद सर्वे कराके मरम्मत करा देगी। सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने बताया कि क्षतिग्रस्त बरामदे की मरम्मत कराने के अभिलेखीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है। छत पर बारिश का पानी भर जाने की वजह से ढहा है। कर्मचारियों ने मौका मुआयना भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें