फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कलश घुमाओ में संभव, पासिंग टू पासर में आरती ने मारी बाजी

विज्ञापन
प्रतियोगिता में सफल रहे संभव और आरती जैन को प्रशस्ति पत्र देते मृंगाक जैन। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व का चौथा दिन उत्तम शौच धर्म के रूप में मनाया गया। जैन अनुयायियों ने भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की। इसके बाद चालीसा एवं पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन

निखिल जैन ने कहा कि आत्मा का स्वरूप ही शौच धर्म है। जैन मिलन के बैनर तले कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत जैन और संचालक नीरेश जैन ने कई प्रतियोगिताएं कराईं। इसमें कलश घुमाओ भाग्य अपनाओ में संभव जैन और पासिंग टू पासर में आरती जैन अव्वल रही। बाद में सभी प्रतियोगियों को मंत्री अनिल जैन सोनी और अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू ने सम्मानित किया। साथ ही लकी ड्रा में शालिनी जैन, निशा जैन, सीमा जैन ने पुरस्कार जीते। ममता जैन के सानिध्य में भक्ताम्मर पाठ आयोजित कर 48 दीपों से भगवान जिनेंद्र की महाआरती की गई। इस मौके पर मानसी जैन, इंदु जैन, पूजा जैन, मोना जैन, नेहा जैन, दिव्या जैन, राखी जैन, बबिता जैन, स्वीटी जैन आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें