फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोतवाली में बने सभागार का केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
उझानी में कोतवाली पुलिस के सभागार का उद्घाटन करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली में नवनिर्मित सभागार का शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने लोकार्पण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विधायक हरीश शाक्य, डीएम निधि श्रीवास्तव और एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों से अपराध नियंत्रण की दिशा में उठाए गए प्रयासों पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को फरियादियों के साथ मित्र की तरह व्यवहार करना चाहिए। इससे आपसी सामंजस्य बना रहता है।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभागार का लोकार्पण किया। इस मौके पर एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ शक्ति सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, रानी सिंह पुंडीर, अरुण अग्रवाल, पंकज सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह, कछला नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें