फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रैली में डीएम निधि श्रीवास्तव ने चलाई स्कूटी, युवाओं को वोट बनवाने के लिए किया जागरूक

Fri, 22 Nov 2024 05:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम ने खुद स्कूटी चलाकर इसका नेतृत्व किया। 
विज्ञापन
डीएम ने स्कूटी चलाकर रैली का किया नेतृत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में युवाओं के शत प्रतिशत वोट बन सके इसके लिए शुक्रवार को शहर में स्कूटी रैली निकाली गई। यह रैली हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज से निकाली गई। डीएम निधि श्रीवास्तव ने पहले हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। इसके बाद स्कूटी चलाकर रैली का नेतृत्व भी किया। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने सिग्नेचर स्टडी पर युवा मतदाताओं के साथ हस्ताक्षर कर लोगों को जागरूक भी किया। नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करके नगरवासियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए जागरूक किया गया।

दो दिन चलेगा विशेष अभियान 
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पुरुष मतदाताओं को देखते हुए महिला मतदाताओं की संख्या कम है, ऐसे में घर-घर गहन सर्वेक्षण की आवश्यकता है। ताकि कोई पात्र महिला मतदाता बनने से वंचित न रह जाए। इसके लिए स्कूल, कॉलेज और महाविद्यालयों में अभियान जारी रहे। 23, 24 नवंबर को विशेष अभियान रहेगा, इसमें मतदाता सूची में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए सभी बीएलओ को बूथ पर रहकर अभियान के तहत मतदाता पंजीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ वैभव शर्मा, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, डिप्टी कलक्टर नम्रता सिंह, एआरटीओ अंबरीश कुमार, एआरटीओ रामवचन गुप्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें