फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 218 अमृत सरोवर पर फहराया जाएगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ग्राम पंचायत स्तर पर पानी का संकट दूर करने के लिए बनाए गए 218 अमृत सरोवरों पर गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान, सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, मनरेगा जॉब कार्ड धारक सहित गांव के लोग मौजूद रहेंगे। बता दें कि जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 12 अमृत सरोवर निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

एपीओ गजेंद्र सक्सेना ने बताया कि झंडा फहराने के साथ कुछ जगह पर बच्चों की ओर से जागरूक कार्यक्रम और रैलियां निकाली जाएंगी। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में अस्तित्व खो रहे तालाबों और पोखरों का जीर्णोद्धार कर उन्हें अमृत सरोवर बनाने का कार्य पूर्व में ही शुरू किया गया था। जिले में पूर्व में 218 पोखरों या तालाबों को अमृत सरोवर बनाने में सफलता मिलने के बाद इस वित्तीय वर्ष में 12 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पर भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
डीसी मनरेगा (जीरामजी) अखिलेश चौबे ने बताया कि जिले में 218 अमृत सरोवर का निर्माण पूरा हो चुका है। अब इन अमृत सरोवरों पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर ध्वजारोहण करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बच्चों के बीच जल संरक्षण संबंधी प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें