फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता किए गए सम्मानित

विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते एसएसपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा निष्पक्ष व निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अवनीश राय ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सिग्नेचर कर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ कर सभी को मतदाता जागरूकता से जुड़ने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर, फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति-शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता होते हैं। प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करे और लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखे।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियाें ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान का लिया संकल्प
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था रखते हुए मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश सिंह कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, सभी थानाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, शपथ भी ली
बिल्सी। एनए इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने मतदाता दिवस की शपथ ली। एसडीएम ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिकों को अपना वोट अवश्य बनवाना चाहिए। तभी वे लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। इससे पहले नगर के महेश बाल इंटर कॉलेज, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं एनए इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नगर के मुख्य बाजार में एक जागरूकता रैली निकाली। संवाद

पुलिस चौकी पर हुई शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कस्बा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बगरैन पर भी कार्यक्रम हुआ। चौकी प्रभारी गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त पुलिस स्टाफ ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई शपथ



बदायूं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में देशवासियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



प्राचार्य प्रो. आशीष कुमार सक्सेना ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ के माध्यम से सभी को निष्पक्ष, निर्भीक, जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प कराया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. एसके सिंह, डॉ. एमएम. फरशोरी, डॉ. विक्रांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के की ओर से कार्यालय के सभी कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। संवाद

छात्राओं को दिलाई गई शपथ



बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय की 68 छात्राओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। इसमें उन्होंने निर्भीक, निष्पक्ष एवं नैतिक रूप से मतदान करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज के संयोजन में एवं प्राचार्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संवाद

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते एसएसपी। स्रोत- पुलिस

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते एसएसपी। स्रोत- पुलिस

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते एसएसपी। स्रोत- पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें