फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रांसफाॅर्मर का केबल फुंका सात घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
रिले ठीक करते बदायूं से पहुंचे टेक्नी​शियन।-संवाद
विज्ञापन
उसावां। ट्रांसफाॅर्मर की केबल फुंक जाने व रिले में आई खराबी के कारण कस्बे की बिजली सात घंटे ठप रही। उसे बनाने के लिए बदायूं से टेक्नीशियन आए। उन्होंने चार घंटे की मशक्कत के बाद रिले ठीक किया। उसके बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे जैसे ही बिजली आई, ट्रांसफार्मर से केबल जल गई। इसकी वजह से रिले में भी खराबी आ गई। जेई बालकिशन प्रजापति की मौजूदगी में जिले से आए टेक्नीशियन ने चार घंटे के प्रयास से उसे ठीक किया। इससे सुबह सात बजे ठप हुई, दोपहर दो बजे आई। सात घंटे बिजली ठप रहने से इनवर्टर की बैटरी डाउन हो गई। लोगों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं सबमर्सिबल न चल पाने के कारण पीने के पानी की दिक्कत हो गई थी। सात घंटे बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें